मेरठ, फरवरी 14 -- सरधना। नगर में रामलीला कमेटी की संपत्ति से जुड़े पुराने विवाद में शुक्रवार को कोर्ट के आदेश पर एक दुकान खाली कराकर कमेटी को सौंप दी गई। कार्रवाई कोर्ट अमीन वीरेंद्र कुमार और पुलिस की मौजूदगी में शांतिपूर्वक पूरी हुई। रामलीला कमेटी द्वारा कई दुकानें किराये पर दी गई हैं। इनमें से एक दुकान पहले प्रमोद कुमार को दी गई थी। आरोप है कि उन्होंने बिना अनुमति दुकान अंकित शर्मा को दे दी, जहां बाद में होम्योपैथिक मेडिकल स्टोर चलने लगा। कमेटी पदाधिकारियों ने कहा कि यह नियमों के खिलाफ था और इसे अवैध कब्जा माना गया। इसी मामले में कमेटी ने कोर्ट में बेदखली का मुकदमा दायर किया था। सुनवाई के बाद अदालत ने कमेटी के पक्ष में फैसला देते हुए दुकान खाली कराने का आदेश दिया। शुक्रवार को मौके पर पहुंची टीम ने दुकान खाली कराकर कब्जा कमेटी दिला दिया।...