रुद्रपुर, जुलाई 7 -- सितारगंज। दहेज उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। रतन मिस्त्री पत्नी फनी मिस्त्री निवासी अरविन्दनगर शक्तिफार्म ने तहरीर दी। कहा कि उसकी बेटी रोशनी और सूरज विश्वास पुत्र भरत विश्वास निवासी ग्राम अरविन्द नगर ने तीन जनवरी 2023 को प्रेम विवाह किया था। रोशनी का पति सूरज विश्वास, सास सीमा विश्वास, ससुर भरत विश्वास रोशनी को दहेज न लाने का ताना मारने लगे। वह बाइक और दो लाख की नगदी की मांग करने लगे। रोशनी के साथ रोज-रोज मारपीट, क्रूरतापूर्ण व्यवहार करने लगे। दहेज न लाने पर 22 अगस्त 2024 को रोशनी को मारपीट कर रस्सी का फन्दा लगाकर लटका दिया। चीख पुकार सुनकर पड़ोसियों ने उसे फंदे से उतारा और रोशनी का इलाज कराया। आरोप लगाया कि रोशनी के ससुराल वाले धमकियां दे रहे हैं। पुलिस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.