गंगापार, मई 15 -- नवाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोर्ट के आदेश पर नवाबगंज पुलिस ने मनरेगा मजूदर की हत्या मामले में केस दर्ज किया है। डांडी पुलिस चौकी के एक गांव की महिला काशी देवी ने कोर्ट में गुहार लगाई कि उसका पति विक्रम पटेल 18 दिसंबर 2024 को मनरेगा में काम करने गया था। देर शाम काम समाप्त होने के बाद गांव के पास मजदूरों की पार्टी थी। उसमें उसका पति विक्रम भी गया था। 19 दिसंबर की सुबह गांव के पास पेड़ के नीचे उसका शव मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर नवाबगंज राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि अदालत के आदेश पर मामले में लोगों पर हत्या की धारा में एफआईआर दर्जकर हकीकत खंगाला जा रही है। मामला डांडी चौकी क्षेत्र का है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.