गोरखपुर, जनवरी 9 -- भर्रोह (हिन्दुस्तान संवाद)। गोला थाना क्षेत्र में न्यायालय के आदेश पर कुसुम देवी बनाम राजेश आदि के मामले में गोला पुलिस ने पांच नामजद व छह अज्ञात के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के जिगनी बुजुर्ग गांव निवासी कुसुम देवी पत्नी रामनरेश ने प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका पति गांव के राजेश पांडेय के घर मजदूरी करता था। जब मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया तो उसने काम छोड़ दिया। इसी बात को लेकर आरोपियों ने 17 जून 2023 की सुबह राजेश पांडेय, चक्रधारी (पुत्र रघुवंश पांडेय), गोविन्द (पुत्र जग्गेश), अनिरुद्ध (पुत्र मारकंडेय), अशोक पांडेय (पुत्र हरखचंद) सहित कुछ अज्ञात लोग घर पर पहुंचे और जातिसूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़िता के अनुसार पुलिस के सामने भी आरोपियों ने तोड़फोड़ की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.