बिजनौर, जनवरी 14 -- थाना अफजलगढ़ में मंगलवार को कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में मुकदमाती माल का विधिवत नष्टीकरण किया गया। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नगीना द्वारा 28 अगस्त 2025 को पारित आदेश पर हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत 121, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत 59 तथा आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 37 मामलों से संबंधित, न्यायालय द्वारा निर्णित मुकदमाती माल को नष्ट किया गया। नष्टीकरण की प्रक्रिया एसडीएम धामपुर के निर्देश पर नायब तहसीलदार कपिल कुमार की देखरेख में कराई गई। अधिकारियों ने बताया कि पूरी कार्रवाई नियमानुसार, पारदर्शिता एवं सुरक्षा मानकों के अनुरूप की गई। इससे लंबित मामलों के निस्तारण और अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण को मजबूती मिली है। इस दौरान अफजलगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक रामप्रताप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.