रुद्रपुर, अप्रैल 26 -- रुद्रपुर, संवाददाता। 18 फरवरी को सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई थी। पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर मृतक के पिता ने कोर्ट में याचिका दायर की। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। नेताजी सुभाष कॉलोनी वार्ड 2 निवासी छेदा लाल पुत्र नेतराम ने कोर्ट में दिए पत्र में कहा कि एक मार्च को उनके 24 वर्षीय बेटे लक्की देव की शादी होनी थी। इसको लेकर बीते 18 फरवरी को उनका बेटा अपनी शादी का निमंत्रण देने के लिए रिश्तेदार के घर गया था। उस रात करीब 10 बजे बेटा अपनी बाइक से घर वापस लौट रहा था। अटरिया मन्दिर रोड के पास से एक अज्ञात कार चालक ने टक्कर मार दी। कुछ लोग बेटे को जिला अस्पताल लेकर गए। हल्द्वानी ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। 25 मार्च को उन्होंने थाना ट्रांजिट कैंप और एसएसपी को डाक से शिकायती पत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.