बदायूं, जनवरी 30 -- उझानी, संवाददाता। यूजीसी के नए नियम के विरोध में सवर्ण समाज ने प्रदर्शन करने का निर्णय लिया था। इसके लिए तय समय पर उझानी सहित आसपास लोग एकत्रित हुए। आंदोलन के अगुआ रहे अमित प्रताप सिंह ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए विरोध प्रदर्शन स्थगित कर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मिठाई बांट कर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर गिरीश पाल सिंह सिसोदिया ने कहा फिलहाल सुप्रीम कोर्ट द्वारा यूजीसी के नए नियम के विरोध में आंदोलन को स्थगित कर दिया गया है। भविष्य में सरकार ने इसे लागू करने का प्रयास किया तो फिर से सवर्ण समाज सड़कों पर उतरकर विरोध करेगा। भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजीव गुप्ता ने कहा, जो कार्यकर्ता पार्टी को फर्श से अर्श पर पहुंचा सकता है, वही कार्यकर्ता पार्टी को अर्श से फर्श पर भी ला सकता है। सवर्ण समाज भाजपा का मूल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.