महाराजगंज, फरवरी 1 -- महराजगंज, निज संवाददाता। सुप्रीम कोर्ट आदेश के बाद शिक्षा महकमा सख्त हो गया है। जिले के कक्षा छह से परास्नातक तक की कक्षाओं में पढ़ने वाली छात्राओं को विद्यालयों पर पर्याप्त संख्या में सैनेटरी पैड दिया जाएगा। इसको लेकर बीएसए रिद्धी पांडेय, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग से समन्वय बनाना शुरू कर दिया है। खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह शत प्रतिशत विद्यालयों में सैनेटरी पैड उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। सुप्रीम कोर्ट ने बीते शुक्रवार को अहम फैसला सुनाया है, जिसमें कक्षा छह से 12वीं तक की सरकारी व निजी विद्यालयों की छात्राओं को नि:शुल्क सैनेटरी पैड देने का आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट का फैसला आते ही जिले के शिक्षा महकमा में भी तैयारी तेज हो गई है। जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्याल...