बगहा, अगस्त 30 -- बेतिया,निज संवाददाता। राजस्व महाअभियान में अब तक करीब 2 लाख 20 हजार जमीन से जुड़े आवेदन जमा हो चुके हैं। जबकि जिले में कुल 15 लाख 38 हजार 560 जमाबंदी धारकों की संख्या है। इनमें से अबतक 977 राजस्व गांवों में 6 लाख 74 हजार 986 लोगों के बीच जमाबंदी का वितरण हो चुका है। प्राप्त इन आवेदनों को पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। 20 सितंबर के बाद इन कागजातों की जांच होगी। इसके बाद दावा आपत्ति लिए जाएंगे। फिलहाल जिले में 1506 मौजा में इतनी ही टीम काम कर रही है। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से माइकिग, ई-रिक्शा से प्रचार प्रसार, मुखिया, सरपंच, नगर निगम के वार्ड पार्षद व निचले स्तर पर पंचायत प्रतिनिधियों से लोगों तक सूचना भिजवाई जा रही है। एडीएम राजीव रंजन सिन्हा ने बताया कि इस कैम्प में कोर्ट के मामले को छोड़कर बाकी सभी तरह के केस सुलझाए...