मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 6 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। ठगी के मामले में नगर थाने के चंदवारा दर्जी टोला के आकिब हाशमी पर किसी तरह की कार्रवाई पर कोर्ट की रोक के बाद भी पुलिस पर उसको कटरा के बसंत स्थित ननिहाल से हिरासत में लेने का आरोप लगाया गया है। छापेमारी के दौरान ननिहाल में तोड़फोड़ करने और पुलिस हिरासत में कथित तौर पर पिटाई का आरोप आईओ पर लगाया गया है। इस संबंध में आकिब ने सीएजेएम कोर्ट में अर्जी दाखिल की है। कोर्ट ने आईओ से स्पष्टीकरण पूछा है। आकिब पर प्रेम संबंध में युवती को फुसलाकर भगाने और उससे 15-20 लाख रुपये के गहने लेकर फरार होने का आरोप है। युवती की मां ने 19 अगस्त को नगर थाने में एफआईआर कराई थी। इसमें आकिब हाशमी, उसके पिता, मां व भाई को आरोपित बनाया था। एफआईआर में आरोप लगाया था कि इससे पहले उसकी पुत्री से अन्य दो विवाहित बड़ी बेटियों के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.