रुद्रपुर, जनवरी 31 -- खटीमा। उत्तराखंड क्रांति दल ने अंकिता हत्याकांड की जांच न्यायालय की निगरानी में सीबीआई से कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सीबीआई जांच तो हो रही है, जबकि उनकी मांग थी कि यह सीबीआई जांच उच्च न्यायालय की निगरानी में हो। उत्तराखंड क्रांति दल के जिलाध्यक्ष राम सिंह धामी ने कहा कि सरकार उनकी मांग को नहीं मानेगी तो वह आंदोलन करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...