सीतापुर, फरवरी 15 -- गोंदलामऊ। विश्व विख्यात 84 कोसीय परिक्रमा को शुरू होने में महज दो दिन शेष बचे हैं, लेकिन तैयारियां अभी अधूरी पड़ी हैं। खासकर पड़ाव स्थल का हाल काफी बुरा है। स्थल के आसपास पानी भरने से कीचड़ हो गया है। पीने के पानी के लिए लगाया गया वाटर कूलर भी खराब पड़ा है। साथ ही सड़क पर कंकड़ जैसी बजरी बिखरी हुई है, ऐसे में नंगे पैर चलने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। डीएम डॉ. राजा गणपति आर रविवार को सबसे पहले नैमिषारण्य पहुंचे। उसके बाद औरंगाबाद, कुनेरा होते हुए प्रथम पड़ाव कोरौना पहुंचकर पड़ाव स्थल को देखा। जहां साफ-सफाई कम होने पर नाराजगी जताई। डीएम ने प्रथम पड़ाव स्थित गंगासागर तीर्थ व प्रशासन की तरफ से बनाए गये तंबू का निरीक्षण किया। कोरौना पड़ाव में बने भवन में गन्दगी देख डीएम नाराज दिखे। उन्होंने अधिकारियों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.