देहरादून, जनवरी 6 -- देहरादून। कोरोनेशन जिला अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त की गई है। यहां अस्पताल परिसर के अंदर पुलिस चौकी स्थापित की गई है। 24 घंटे पुलिसकर्मी यहां पर तैनात रहेंगे। पूर्व में हुए कई हंगामा और मारपीट की घटनाओं के बाद यह फैसला लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...