देहरादून, जनवरी 6 -- देहरादून। जिला अस्पताल कोरोनेशन में एक 14 साल के बालक की दूरबीन विधि से अपेंडिक्स की सर्जरी की है। पीएमएस डॉ. मनु जैन ने बताया कि नालापानी निवासी 14 वर्षीय बादल को पेट के निचले दाहिने हिस्से में तेज दर्द की शिकायत थी। सोमवार को अस्पताल पहुंचा तो पता चला कि अपेंडिक्स है। वरिष्ठ सर्जन डॉ. केसी शर्मा की अगुवाई में दूरबीन विधि से ऑपरेशन किया गया। डॉ. जैन ने डॉक्टरों को सराहा और कहा कि हर विभाग के डाक्टर बेहतर कार्य कर रहे हैं। टीम में सर्जन डॉ. रहनुमा, निश्चेतक डा. सरोज पंवार, डॉ. प्रखर गंगोला, नर्सिंग अधिकारी सरिता पुरोहित, गीता नेगी, ममता आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...