नई दिल्ली, जून 17 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दक्षिण-पश्चिमी जिला की साइबर पुलिस ने राजस्थान के सीकर से एक स्कूल संचालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने ऑनलाइन निवेश के नाम पर महिला से 29 लाख रुपये की ठगी की थी। आरोपी 44 वर्षीय चोथमल सैनी की पुलिस को कई साल से तलाश थी। उस पर जिले में पहले से ठगी के दो मामले दर्ज हैं। चोथमल के पास से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल मोबाइल बरामद किया है। आरोपी ने बताया कि कोरोना काल में वह घाटे में चला गया था। इससे उबरने के लिए उसने साइबर ठगी शुरू कर दी। पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि साइबर थाना पुलिस को पीड़ित एस श्रीवास्तव ने ठगी की शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने उन्हें व्हाट्सऐप के माध्यम से एक वेबसाइट की जानकारी दी। यह वेबसाइट पार्ट-टाइम जॉब उपलब्ध कराने के साथ ही ऑनलाइन निवेश में मदद क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.