बागपत, मई 31 -- कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर शनिवार को जिला अस्तपाल समेत तीन सरकारी अस्पतालों में माकड्रिल होगी। जिसमें ऑक्सीजन प्लांट से लेकर अन्य संसाधनों का निरीक्षण होगा। दवा व उपकरणों की जांच होगी। जिला सर्विलांस अधिकारी डा. सुरूचि शर्मा ने बताया कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट है। शनिवार को जिला अस्पताल समेत तीन सरकारी अस्पतालों में मॉकड्रिल होगी। जिला अस्पताल में डब्ल्यूएचओ के अधिकारी ड्रिल में शामिल रहेंगे और तैयारियों को परखेंगे। दवा और उपकरणों की जांच करेंगे। पीकू और नीकू वार्ड को देखेंगे। ऑक्सीजन सिलेंडर व वैंटिलेटर चैक करेंगे, यदि कहीं कोई खामी नजर आएगी तो संबंधित अधिकारी को दिशा-निर्देश देंगे। वहीं, खेकड़ा और सरूरपुर सीएचसी पर भी मॉकड्रिल होगी। इन दोनों स्थानों पर स्वास्थ्य विभाग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.