उरई, फरवरी 15 -- उरई। भूमि विकास बैंक जालौन के निर्विरोध अध्यक्ष राहुल शाक्य के बनने पर रविवार को अखिल भारतीय कोली कोरी समाज के तत्वावधान में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद एवं जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी ने कहा कि समाज की एकजुटता और सकारात्मक नेतृत्व से क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलती है। उन्होंने नव-निर्वाचित अध्यक्ष से जनहित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष राहुल शाक्य ने सभी का आभार व्यक्त जताया। कहा, समाज के विश्वास पर खरा उतरने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रधानाचार्य कामता प्रसाद वर्मा ने किया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रामप्रकाश मुखिया ने की। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कामता प्रसाद वर्मा, पन्नालाल वर्मा, मंशाराम शाक्यवार, शिवनंदन शाक्यवार, संजीव कुमार, दीपू...