गोड्डा, फरवरी 11 -- बसंतराय (प्रतिनिधि)। बसंतराय प्रखंड क्षेत्र के राहा पंचायत अंतर्गत कोरियाना गांव स्थित गेरूआ नदी किनारे आयोजित दो दिवसीय दंगल कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य समापन मंगलवार को हो गया। इस अवसर पर झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय प्रसाद यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए और विजेता पहलवानों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश के मशहूर पहलवान करण और अमीत पहलवान के बीच जोरदार भिड़ंत हुई। दोनों पहलवानों के बीच काफी देर तक रोमांचक मुकाबला चला, लेकिन अंततः अमीत पहलवान ने शानदार दमखम दिखाते हुए करण पहलवान को पटकनी देकर फाइनल मुकाबला अपने नाम कर लिया। विजेता अमीत पहलवान को प्रथम पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जबकि उपविजेता करण को द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया। इस दो दिवसीय दंगल प्रतियोगिता में ...