मुजफ्फरपुर, जनवरी 25 -- देवरियाकोठी, एसं। उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय धरफरी के प्रांगण में रविवार को दक्षिण कोरिया की सांगवोल खेल्सा बौद्ध सोसाइटी के 55 छात्र-छात्राओं का दल पहुंचा। इस दौरान सोसाइटी के दिवंगत प्रधान भिक्षु चा सुंग सुनिम की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। दल में शामिल नवीन कुमार सिन्हा और मलकुन सिंह ने बताया कि 55 दक्षिण कोरियाई छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। प्रधानाध्यापक मनोज कुमार, विकास कुमार, रीना कुमारी, राजकिशोर राम, किशोर संजय, रामसागर सिंह के अलावा स्कूल के शिक्षक, छात्र व ग्रामीणों ने दल का स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...