फतेहपुर, मई 25 -- फतेहपुर। शहर के अंदर से निकल रहे भारी ओवरलोड वाहनों को लेकर व्यापारियों ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। रविवार को समीक्षा बैठक में व्यापारियों की समस्याओं को जानने और संगठन मजबूती पर बल दिया गया। जिम्मेदारों की लापरवाही से कोराईं के ध्वस्त बाईपास का मुद्दा छाया रहा और व्यापारिक सदस्यता अभियान चलाकर आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया। इसके साथ ही पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। शहर के कलक्टरगंज स्थित आदर्श व्यापार मंडल प्रधान कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गर्ग रहे। जहां पर व्यापारियों की तमाम समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। इसके बाद शासन प्रशासन की लापरवाही से वर्षो से ध्वस्त पड़े कोराईं बाईपास पर नाराजगी जाहिर की। जिसको लेकर आरपार की लड़ाई का ऐलान कर व्यापारिक सदस्यता अभियान चलाने का निर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.