संतकबीरनगर, मार्च 19 -- नाथनगर, हिन्दुस्तन संवाद। नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत कलान में मंगलवार को आयोजित कार्यकारिणी की बैठक कोरम के अभाव में स्थगित हो गई। बैठक में 11 में से 7 सदस्य मौजूद रहे। बैठक में ग्रामीणों ने रोजगार सेवक पर आवास योजना में कमीशनखोरी करने और गांव के विकास को बाधित करने का आरोप लगाया। 15 दिनो के भीतर पुनः कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की जाएगी। ग्राम पंचायत कलान के कुरसुरी में स्थित पंचायत भवन पर ग्राम प्रधान नीलम सिंह की अध्यक्षता और एडीओ पंचायत मैनुद्दीन सिद्दीकी के पर्यवेक्षण में कार्यकारिणी की बैठक शुरू हुई। बैठक में सदस्यों के साथ ही सैकड़ों ग्रामीण भी पहुंच गए। बैठक के दौरान कुछ ग्रामीणों ने रोजगार सेवक पर आवास के नाम पर वसूली करने का आरोप लगाया गया। साथ ही कुछ ग्रामीणों ने अपनी अनैतिक गतिविधियों के सहारे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.