मैनपुरी, नवम्बर 10 -- ब्लॉक बेवर के प्राथमिक विद्यालय चनेपुर छबीलेपुर में प्रधानाध्यापिका मयंका शर्मा के मार्गदर्शन में बच्चों को कोयले से पेंटिंग बनाना सिखाया गया। जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने बिना ब्रश व रंग के सुंदर-सुंदर चित्र बनाए। जिसमें सब्जियां, जानवर, बर्तन, प्रकृति, पेड़ पौधे, पहाड़ व मानव चेहरे शामिल थे। प्रधानाध्यापिका ने कहा कि ग्रामीण संसाधनों का प्रयोग बच्चों को कम संसाधनों में अच्छा करने की सीख देता है। इससे बच्चे नए-नए तरीके खोजने के प्रयास करते हैं। उक्त चित्रकारी में अतुल, प्रशांत, प्रियांशी, दीपांशी, प्रतिज्ञा, दिव्या, सुरजीत, अंकुर, यश, तेजस, प्रतीक्षा, दीक्षा, वंदना, संध्या, सविता, नव्या, काजल, शिवि, तुलसी आदि ने भाग लिया। शिक्षकों ने बच्चों के बनाए गए चित्रो की प्रशंसा कर उत्साहवर्धन किया।

हिंद...