धनबाद, जनवरी 8 -- लोयाबाद, प्रतिनिधि। बांसजोड़ा में बुधवार को कोयले की गुणवत्ता सुधार पर सेमिनार हुआ। इसमें मुख्यालय से जीएम (क्वालिटी) राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि गुणवत्ता ही बाजार में सफलता की कुंजी है। गुणवत्ता बेहतर होने पर ही पावर प्लांटों में कोयले की मांग बढ़ेगी। ग्राहकों की अपेक्षाएं पूरी न होने से बिक्री में गिरावट आई है। ईमानदारी से काम करने पर बिक्री की चिंता नहीं रहेगी। बीसीसीएल के सीएमडी मनोज अग्रवाल भी इस मुद्दे पर गंभीर हैं। मुख्यालय की बैठक में नई कार्ययोजना तैयार की गई है। अब दिशा-निर्देशों को हर क्षेत्र और कोलियरी तक पहुंचाया जाएगा। इससे अधिकारियों और मजदूरों में जवाबदेही तय होगी। विशेषज्ञों ने सुधार के व्यावहारिक उपाय भी बताए। उन्होंने खनन के दौरान मिट्टी और पत्थर अलग करने पर जोर दिया। कहा कि सीएचपी में सही स्क्रीनिंग और...