दुमका, फरवरी 10 -- गोपीकांदर। गोबिंदपुर साहेबगंज स्टेट हाईवे गोपीकांदर थाना क्षेत्र अंतर्गत जोड़ासिमल गांव के पास कोयला लदा हाईवा वाहन की चपेट में आने से एक मवेशी की मृत्यु हुई है। कोयला लदा हाईवा वाहन दुमका की ओर भाग निकला। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर हाईवा वाहन को जाम कर दिया गया। बाकी वाहनों का आवागमन सामान्य रूप से चल रही थी। मवेशी जोड़ासिमल गांव निवासी 30 वर्षीय रामेश्वर टुडू का बताया जा रहा है। जाम करीब आधा घंटा तक चली। पेट्रोलिंग मैनेजर बैजनाथ राय तथा मनोज मुर्मू की पहल पर मुआवजा की राशि की बात चित तय होने के पश्चात् जाम को हटा कर आवागमन को चालू किया गया। यह घटना सोमवार को करीब बारह बजे दोपहर की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.