दुमका, मार्च 16 -- दुमका। उपराजधानी दुमका के घनी आबादी वाले क्षेत्र रेलवे स्टेशन पर बने कोयला रैक हटाने की मांग को लेकर पुनः आंदोलन की शुरुआत हो चुकी है। दो वर्षों तक आंदोलन के बाद आचार संहिता लागू हो जाने से आंदोलन को स्थगित कर दिया गया था। लेकिन अब निर्णायक आंदोलन के मूड में हैं आंदोलनकारी। कोयला रैक हटाने की मांग को लेकर 2021 से एनजीटी में केस लड़ रहे रवि शंकर मंडल और आसपास के ग्रामीण काफी संख्या में धरना स्थल पहुंच कर आंदोलनकारियों को समर्थन दिया। आंदोलन कारियों को रविवार को पूर्व नगर पर्षद अध्यक्ष अमिता रक्षित का भी साथ मिला। इस संबंध में अमिता रक्षित ने कहा कि अब यह आन्दोलन रूकने वाला नहीं है। इसका कारण है कि यहां की बड़ी आबादी कोयला रैक से होने वाले डस्ट से प्रभावित हो रहे हैं जिससे गंभीर बीमारियों का खतरा उत्पन्न हो गया है। उन्हों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.