दुमका, मार्च 24 -- दुमका, प्रतिनिधि। दुमका के रेलवे साइडिंग से कोयला के परिवहन से होने वाले प्रदूषण एवं अन्य समस्याओं को लेकर स्थानीय लोगों ने रेलवे स्टेशन परिसर में रविवार को धरना-प्रदर्शन किया। कोयला रैक हटाने की वर्ष 2021 से मांग की जा रही है। रसिकपुर और आस पास के लगभग बीस से अधिक गांवों में इसका बुरा प्रभाव पड़ रहा है। रेलवे स्टेशन पर बने कोयला रैक से घरों से दूरी 50 से 100गज की है। पिछले कई वर्षों से दुमका रेलवे स्टेशन पर कोयला लोडिंग का कार्य काफी तेजी से किया जा रहा है। कोयला के डस्ट से लोग परेशान है। घरों में काला डस्ट भर जाया करता है। साथ ही रेलवे से यात्रा करने वाले यात्रियों के साथ-साथ पूरा दुमका नगर क्षेत्र एवं 10 से 20 गांव की घनी आबादी कोयले के धूल एवं प्रदूषण से प्रभावित हो रहे हैं। साथ ही 50 से 100 गज की दूरी पर स्कूल एवं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.