मुकेश सिंह | धनबाद, मई 12 -- अप्रैल महीने में झारखंड ने सर्वाधिक कोयला राजस्व प्राप्त कर वित्तीय वर्ष 2025 की बेहतर शुरुआत की है। कोल इंडिया की ओर से भुगतान किए गए कुल राजस्व में झारखंड को 27.58 प्रतिशत प्राप्त हुआ है। कोयला मंत्रालय की ओर से कोल इंडिया की ओर से भुगतान किए राजस्व पर जारी रिपोर्ट के अनुसार अप्रैल 2025 में कोल इंडिया ने विभिन्न मद में 5066.61 करोड़ राजस्व का भुगतान किया। झारखंड को 1397.41 करोड़ प्राप्त हुआ,जो कोल इंडिया से भुगतान किए गए कुल राजस्व का 27.58 प्रतिशत है। रॉयल्टी मद में झारखंड को 272.79 करोड़ एवं डीएमएफटी मद में 82.44 करोड़ प्राप्त हुआ है। कोयला बहुल किसी अन्य राज्य से यह ज्यादा है। रॉयल्टी के रूप में ओडिशा को 229.29 करोड़, छत्तीसगढ़ को 121.51 करोड़ एवं मध्य प्रदेश को 116.14 करोड़ प्राप्त हुआ है। अप्रैल 2025 मे...