बोकारो, फरवरी 4 -- कथारा। एनसीओईए से संबद्ध सीटू के बेरमो कोयलांचल अंतर्गत जारंगडीह स्थित कार्यालय में बेरमो जोन की जीबी बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। अध्यक्षता श्याम बिहारी सिंह दिनकर तथा संचालन विजय कुमार भोई ने किया। मुख्य रूप से शामिल हुए सीटू के राष्ट्रीय सचिव सह कोल फेडरेशन के महासचिव सह जेबीसीसीआई सदस्य डीडी रामानंदन तथा महामंत्री आरपी सिंह मौजूद थे। आगामी 12 फरवरी को होने वाली देशव्यापी हड़ताल में तमाम श्रमिक संगठनों को एकजुट होकर हड़ताल को सफल बनाने पर चर्चा की गई। डीडी रामानंदन ने कहा कि मजदूरों के पास कोई विकल्प नहीं बचा। करो या मरो की स्थिति है। इसलिए हड़ताल को सफल करना समय की पुकार है। कोयला मजदूरों को अपनी ताकत दिखाने का समय आ गया है। कहा कि केंद्र सरकार कॉरपोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने के लिए सभी तरह के हथकंडे अपना रही है। च...