रामगढ़, मार्च 28 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। जनता मजदूर संघ सीसीएल रीजनल की बैठक गुरुवार को सौंदा डी स्थित यूनियन के बरका-सयाल क्षेत्रीय कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता यूनियन के रीजनल अध्यक्ष कमलेश सिंह ने किया। बैठक में संघ के कथारा में संपन्न वार्षिक अधिवेशन के कूपन, आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। आयोजक क्षेत्र और संचालन समिति ने इसके परिणामों पर रिपोर्ट पेश की और इसकी पारदर्शिता को लेकर चर्चा की गई। साथ ही महामंत्री के निर्देश के अनुसार, रीजनल कमेटी के गठन के लिए प्रत्येक क्षेत्र से चार नाम भेजने के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही 25 अप्रैल 2025 को नई दिल्ली में होने वाली एचकेएमएफ की वार्षिक आम सभा के लिए सीसीएल के डेलिगेट्स की फाइनल सूची पर चर्चा हुई। कमलेश सिंह ने कहा कि कोयला मजदूरों के हक में यूनियन की लड़ाई जारी रहेगी। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.