मुरादाबाद, दिसम्बर 5 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव रामू वाला शेखू निवासी किसान से शातिर लोगों ने कोयला बनाने की फैक्ट्री में साझा करने के नाम पर 13 लाख रुपए ठग लिए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के गांव रामू वाला सेतु निवासी मनोज बिश्नोई को सुरजन नगर और बिजनौर क्षेत्र के कुछ लोग मिले और उनसे गन्ना की मैली से कोयला बनाने की फैक्ट्री में साझा करने के नाम पर 13 लाख रुपए ठग लिए। कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...