दुमका, अप्रैल 14 -- दुमका। दुमका के रेलवे स्टेशन पर बने कोयला रैक से होने वाले प्रदुषण को लेकर रसिकपुर के लोग आंदोलन तेज कर दिया है। रविवार को स्टेशन परिसर पर धरना पर बैठे आंदोलनकारियों ने बताया कि उन लोगों द्वारा शांतिपूर्ण ढंग से दो वर्षों से लगातार धरना प्रदर्शन किया जा रहा है, लेकिन जिला प्रशासन और संबंधित विभाग इस गंभीर मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए है। इसलिए अब उन लोगों ने अपने आंदोलन को उग्र करने का मन बना लिया है। आंदोलनकारियों ने कहा कि उग्र आंदोलन के तहत कोयला की ढुलाई कर रहे ट्रकों और मालगाड़ियों को रोका जाएगा। आंदोलनकारियों ने कहा कि यहां लोग तरह तरह की बीमारियां सिर्फ कोयला रैक से होने वाले प्रदुषण के कारण पाल रहे हैं, लेकिन संबंधित विभाग चुप है। गौरतलब है कि रसिकपुर, नेतुर पहाड़ी, सोनुवा डंगाल, कुम्हार पाड़ा, शिव पहाड़, श्री अमड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.