नई दिल्ली, फरवरी 13 -- प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को कहा कि उसने पश्चिम बंगाल में कथित अवैध खनन और कोयला चोरी मामले में धनशोधन की जांच के तहत 100 करोड़ रुपये की नई संपत्तियां कुर्क की हैं। ईडी का दावा है कि इस मामले में स्थानीय प्रशासन ने सक्रिय रूप से सहयोग किया था। इस मामले में हालिया तलाशी जनवरी में कई परिसर में ली गई थी, जिनमें कोलकाता स्थित राजनीतिक परामर्श कंपनी 'आई-पैक' और उसके एक निदेशक प्रतीक जैन से जुड़े परिसर भी शामिल थे। ईडी ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा कि इस मामले से जुड़ी 'लाभार्थी' कंपनियों (शाकंभरी इस्पात एंड पावर लिमिटेड और गगन फेरोटेक लिमिटेड) की अचल संपत्तियों, सावधि जमा और म्यूचुअल फंड को जब्त करने के लिए पीएमएलए के तहत एक अंतरिम आदेश जारी किया गया है। अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक दीपक कुमार अग्रवाल के नेतृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.