नई दिल्ली, फरवरी 23 -- सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को प्रदूषण की मार झेल रहे दिल्ली-एनसीआर से सभी कोयला-आधारित उद्योगों को बाहर करने के प्रस्ताव पर केंद्र सरकार से जवाब मांगा है। शीर्ष अदालत ने वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के प्रस्ताव पर विचार करते हुए केंद्र से जवाब मांगा है। सीएक्यूएम ने वायु गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए कोयला आधारित उद्योगों को दिल्ली-एनसीआर से बाहर करने की सिफारिश की है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची तथा विपुल एम. पंचोली की पीठ ने केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय और ऊर्जा मंत्रालय से इस सुझाव पर भी जवाब मांगा है कि कि दिल्ली के 300 किलोमीटर के दायरे में कोई नया कोयला-आधारित तापीय ऊर्जा संयंत्र न लगाया जाए। पीठ ने इन मंत्रालयों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.