धनबाद, दिसम्बर 9 -- बाघमारा, प्रतिनिधि। बीसीसीएल के सिनिडीह ऑफिसर कॉलोनी प्रेम नगर में रविवार की रात अज्ञात अपराधियों ने महेशपुर कोलियरी में पदस्थापित सहायक मैनेजर अरविंद कुमार के आवास का तोड़ कर लाखों रुपये के जेवर व नकदी की चोरी कर ली। अरविंद कुमार शादी समारोह में पटना स्थित अपने पैतृक घर गये थे। घटना की सूचना पाकर रविवार दोपहर पहुंचे और शाम में घटना की सूचना मधुबन पुलिस को दी। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। कोयला अधिकारी ने पुलिस को बताया कि वे सपरिवार 30 नवंबर को अपने पैतृक घर शादी समारोह में गये थे। लौटने के बाद देखा कि अलमारी में रखे 25 हजार नकदी, सोने की चेन, कानबाली, झुमका के अलावा लैपटॉप की चोरी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...