धनबाद, फरवरी 20 -- कोल इंडिया के अधिकारियों का वेतनमान ओएनजीसी, एसएआईएल, नालको, गेल आदि अन्य सीपीएसई के समकक्ष एक जनवरी 2017 से लागू होने और सांकेतिक रूप से समायोजित होने के बाद वेतन वृद्धि के कारण बकाया राशि 30 अगस्त 2023 से देय होगी। एरियर का भुगतान कोल इंडिया के अधिकारियों को दिसंबर 2026 तक तीन किस्तों में किया जाएगा। यह जानकारी सीएमओएआई एपेक्स के कोषाध्यक्ष डी साहू ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...