देवघर, मार्च 17 -- चितरा। चितरा कोयलांचल क्षेत्र में रंगों का पर्व होली काफी धूमधाम एवं शांतिपूर्ण ढंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कोलियरी के क्षेत्रीय कार्यालय परिसर, मुख्य वर्कशॉप, ऑटो सेक्शन, गिरजा व क्वारी हाजरी घर, डिस्पेंसरी, सीआईएसएफ कैंप सहित कोलियरी के विभिन्न इकाइयों के अलावा यूनियन कार्यालय, चितरा थाना आदि जगहों में एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर एवं गले मिलकर होली की बधाई लोगों ने एक दूसरे को दी। दूसरी ओर कोलियरी क्षेत्र के भवानीपुर, जमुआ, ताराबाद, खून, तुलसीडाबर, बरमरिया, दमगढ़ा, सहरजोरी, कुरा, कुकराहा, सिकटिया, ठाढी, बरमशोली समेत विभिन्न गांव में हर्षोल्लास के साथ होली का आनंद लिया। खुशी के साथ होली का त्योहार लोगों ने मनाया। साथ ही क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने भी अपने समर्थकों के साथ होली मनायी। वहीं क्षेत्र में विधि व्यवस्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.