रामगढ़, मार्च 17 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। कोयलांचल भुरकुंडा सहित आसपास के कोलियरी व ग्रामीण क्षेत्र में होली का त्योहार धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया। रंगों के इस त्योहार को लेकर स्थानीय लोग शुक्रवार और शनिवार दोनों ही दिन जमकर होली खेलते नजर आए। पूरा कोयलांचल होली के रंग में रंगा हुआ था। लोग एक-दूसरे को रंग लगाकर और मिठाइयां बांटकर होली की खुशियां साझा करते रहे। कुछ एक क्षेत्र में आपसी झड़प हुई है, लेकिन खास बात यह रही कि त्योहार में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। होली के जश्न में सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत रही, जिससे कोई अप्रिय स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। लगभग सभी वर्ग के लोग शांतिपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने में जुटे थे। इस दौरान भाईचारे और सौहार्द्र का संदेश पूरे क्षेत्र में फैल गया, जिससे यह होली और भी खास बन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.