रांची, अप्रैल 4 -- पिपरवार, संवाददाता। नेम, निष्ठा और शुद्धता के साथ मनाया जाने वाला चार दिवसीय लोक आस्था का पर्व चैती छठ महापर्व शुक्रवार को उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही संपन्न हो गया। पिपरवार क्षेत्र के बचरा सपही नदी छठ घाट, दामोदर नदी छठ घाट, गहरी नदी छठ घाट, बुंडू छठ घाट समेत अन्य छठ घाटों पर छठव्रतियों ने उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया। छठव्रतियों ने नदी में स्नान करने के बाद पानी में खड़े होकर छठी मैया और भगवान भास्कर की अराधना करते हुए घरों में सुख- समृद्धि के साथ सारी मनोकामनाएं पूरी करने की कामना की। पुजारी विकास कुमार पाठक, पुजारी शिवनंदन पांडेय, पुजारी नरेश मिश्रा, पुजारी विनय कुमार पांडेय ने मंत्रोच्चारण के साथ अर्घ्य अर्पित कराया। हवन के साथ छठ पूजा संपन्न होने के बाद छठव्रतियों के द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.