गिरडीह, नवम्बर 20 -- देवरी। देवरी अंचल व भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के कोयरीडीह गांव में बुधवार को चिकित्सा जांच सह परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें आसपास गांवों के कुल 71 लोगों की निःशुल्क चिकित्सकीय जांच की गयी। कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउंडेशन के सौजन्य से शिविर आयोजित किया गया। शिविर में उपस्थित मुख्य चिकित्सक डॉ अशोक कुमार के नेतृत्व में विभिन्न आयु वर्ग के सामान्य स्वास्थ्य जांच, ब्लड प्रेशर समेत अन्य बीमारियों की प्राथमिक उपचार कर उन्हें आवश्यक परामर्श देकर आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध कराई गई। संस्था के परियोजना अधिकारी संदीप नयन ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के शिविर लगाने से सुदूरवरती इलाके के लोगों को चिकित्सीय परामर्श एवं जांच में लाभ मिलता है। मौके पर सहायक परियोजना अधिकारी उदय राय समेत संदीप नयन, मुकेश मिश्रा,...