सिमडेगा, नवम्बर 13 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। मुस्कान विकास संस्था व कृषि स्थाई समिति के संयुक्त तत्वावधान में लचरागढ़ के कोम्बाकेरा और ऐडेगा के पोगलोया में पौधरोपण किया गया। झारखंड राज्य जल छाजन कार्यक्रम के तहत आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य वर्षा जल का संरक्षण, मिट्टी कटाव की रोकथाम और कृषि को अधिक टिकाऊ बनाना है। मौके पर कोम्बाकेरा में 25 पौधों लगाए गए। संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि इन पौधों की जड़ें मिट्टी को मजबूती देंगी। जिससे तालाब की जलधारण क्षमता बढ़ेगी और मिट्टी का कटाव रुकेगा। मौके पर कृषि स्थाई समिति की अध्यक्ष पुष्पा देवी और सचिव परहसन टोपनो, किशनु पाहन, एंथोनी बाघवार, विजय बागवार, बाबूलाल सिंह, मेनन हेरेंज आदि ने पौधा लगाया। संस्था के सचिव निरंजन कुमार ने कहा कि बारिश के पानी को इकट्ठा कर खेती में उपयोग करना ही जल छाजन योजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.