औरैया, जनवरी 3 -- कोमा में पड़े इकलौते बेटे की सेवा में दिन-रात जुटे बुजुर्ग माता-पिता ने अपनी ही पुत्रवधू पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित दंपति ने मामले को लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है। अजीतमल क्षेत्र के ग्राम सॉफर निवासी 60 वर्षीय बृजकिशोर ने बताया कि वह और उनकी पत्नी रामदेवी मजदूरी कर किसी तरह परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। उनका इकलौता पुत्र विकास सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होकर लंबे समय से कोमा में है। बेटे की देखभाल का पूरा बोझ बुजुर्ग माता-पिता पर ही है। बृजकिशोर के अनुसार विकास की शादी करीब नौ वर्ष पूर्व मधु से हुई थी, जिससे दो बच्चे हैं। आरोप है कि शादी के बाद से ही पुत्रवधू का व्यवहार ठीक नहीं रहा। विरोध करने पर वह आत्महत्या कर पूरे परिवार को झू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.