औरंगाबाद, मार्च 20 -- नगर थाना के समीप दुर्घटना में हुई कोमल कुमारी की मौत को पृथ्वीराज चौहान चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्यों ने दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है और मृतका के प्रति संवेदना जताई है। उन्होंने कहा है कि कोमल मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि दोनों पक्षों को न्याय मिल सके। उन्होंने कहा है कि प्राथमिकी में मनोज सिंह एवं विनोद सिंह का नाम दर्ज है। इनका घर और कोमल का ननिहाल अगल-बगल में है। दोनों के बीच कोई विवाद भी नहीं है। पुलिस प्रशासन का ध्यान उन्होंने इस घटना की ओर आकृष्ट करते हुए इसकी वैज्ञानिक जांच करने की मांग की है। घटना के समय कौन सा व्यक्ति कहां था, इसका पता मोबाइल लोकेशन से चल सकता है। सीसीटीवी कैमरे से भी ढेर सारी बातें पता चल सकती हैं। उन्होंने कहा कि दुर्घटना को राजनीतिक रंग देने की जरूरत नहीं है, बल्कि इसकी निष्पक्ष जां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.