पिथौरागढ़, फरवरी 10 -- पिथौरागढ़। सीमांत के दो मुक्केबाजों ने राष्ट्रीय स्कूल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में पदक जीता। मंगलवार को खेल विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक बैंगलोर में में 4से9 फवरी के बीच प्रतियोगिता हुई। जिसमें दीपेश अधिकारी और कोमल लोहिया ने भी हिस्सा लिया। दीपेश ने 70 किलो भारवर्ग में पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और पंजाब के मुक्केबाजों को हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया। इधर कोमल ने उत्तराखंड बोर्ड का प्रतिनिधित्व करते हुए 50 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। वर्तमान में दोनों मुक्केबाज स्मॉल खेलो इंडिया सेंटर के प्रशिक्षु हैं और बॉक्सिंग कोच निखिल महर से बॉक्सिंग की बारीकियां सीख रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...