गिरडीह, अक्टूबर 13 -- बेंगाबाद प्रतिनिधि। मानजोरी पंचायत के चक्रदहा गांव में रविवार रात कोबरा (गेहुअन) नामक जहरीला सांप निकलने से अफरा तफरी मच गई। जहरीला सांप के भय से परिवार के सदस्य घर से बाहर निकल गए। गांव में एक घर दूसरे घर से सटे होने के कारण सांप अन्य घरों में रेंगने लगा। सांप के फूफकार के अंदाज से कोई पास नहीं फटक पा रहा था। देर रात रेस्क्यू टीम का सहारा लेना पड़ा। सूचना मिलने पर गिरिडीह शहर बरमसिया के रॉकी नवल और उनके सहयोगी महेशलुंडी के मनोज दास चक्रदहा गांव पहुंचे और बड़ी मशक्कत के बाद सांप को अपने कब्जे में कर लिया। बताया जाता है कि चक्रदहा गांव के नवल पंडित घर के भीतर सुबह ग्यारह बजे ही कोबरा देखा गया था। सांप मारने में लोग असफल रहे और सांप इधर उधर हो गया। दिन भर लोग परेशान रहे। रात को फिर सांप दिखा। स्थानीय लोगों ने सांप मारन...