नई दिल्ली, दिसम्बर 26 -- Coforge share price: शेयर बाजार में लिस्टेड आईटी कंपनी कोफोर्ज एआई फर्म एनकोरा में 2.35 अरब डॉलर (लगभग 21,133 करोड़ रुपये) के उद्यम मूल्य पर 100 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी। यह अधिग्रहण पूरी तरह शेयरों के माध्यम से किया जाएगा। इसके तहत कोफोर्ज, एनकोरा के मौजूदा हिस्सेदारों को लगभग 1.89 अरब डॉलर मूल्य के प्रेफेंशियल शेयर जारी करेगी। डील पूरा होने के बाद विक्रेता की कोफोर्ज की बढ़ी हुई शेयर पूंजी में करीब 20 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी।क्या कहा कंपनी ने? कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा कि कंपनी ने एडवेंट इंटरनेशनल, वारबर्ग पिनकस और अन्य अल्पांश हिस्सेदारों से एनकोरा के 100 प्रतिशत शेयर के अधिग्रहण के लिए अंतिम समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। यह सौदा उद्यम मूल्य 2.35 अरब डॉलर पर किया गया है। इस खबर के बीच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.