छपरा, फरवरी 23 -- कोपा । थानाक्षेत्र के रुसी बरेजा गांव के समीप शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार युवक से बाइक, मोबाइल व चार हजार रूपये लूट लिए गए। उसके साथ मारपीट भी की गई। पीड़ित एकमा थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव निवासी लक्ष्मन प्रसाद का पुत्र जयप्रकाश प्रसाद बताया गया है। सूचना मिलने पर कोपा पुलिस प डायल 112 की पुलिस ने छानबीन की। रात में छापेमारी कर लूट में शामिल अभियुक्त दाउदपुर थाना क्षेत्र के चमरहिया गांव निवासी अशोक ओझा का पुत्र ऋतिक ओझा उर्फ ऋतिक बाबा को पुलिस ने लूट के समान के साथ गिरफ्तार कर लिया। ऋतिक ओझा के खिलाफ दाउदपुर सहित अन्य थाने में आधादर्जन से अधिक मामले दर्ज है।वह हाल में ही जेल से छूट कर बाहर आया था। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। घटना में शामिल एक अन्य अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.