पौड़ी, सितम्बर 26 -- रामलीला मैदान पौड़ी में गुरुवार देर शाम को आयोजित रामलीला में राजा दशरथ द्वारा राम के राज्याभिषेक की घोषणा, दशरथ सुमंत संवाद, सुमंत मंथरा संवाद, मंथरा कैकई संवाद, कैकई सुमंत संवाद, राम कैकई संवाद, राम कौशल्या संवाद का मंचन किया गया। भाव नृत्य में पावनी बहुगुणा के बेहतरीन नृत्य अभिनय की दर्शकों ने जमकर सराहना की। कैकई मंथरा संवाद में तीर समान वचन लागे तोरे गायन ने मंचन को भावपूर्ण बना दिया। कैकई की भूमिका में सुहानी नौटियाल के शानदार अभिनय की दर्शकों द्वारा जमकर तारीफ की। सुमंत के पात्र गोपाल नेगी के शानदार अभिनय ने उनकी मंचीय प्रस्तुति का लोहा मनवाया। कोप भवन में दशरथ कैकई संवाद में दशरथ के पात्र डा. मदन मोहन नौडियाल ने अपने अभिनय से एक अलग छाप छोड़ी। इससे पूर्व रामलीला मंचन का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रबंधक भगत राम मॉडर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.