कुशीनगर, दिसम्बर 10 -- कुशीनगर, वरिष्ठ संवाददाता। खड्डा के कोपजंगल स्थित वृहद पशु आश्रय स्थल में गोवंश की कुल संख्या 424 पायी गयी है। यहां गोवंश की कुल संख्या रिकॉर्ड के अनुसार 433 थी, जिसमें से दस गोवंश की मौत हो गयी थी। गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष के निरीक्षण के दौरान गणना में चूक से गलत संख्या सामने आयी थी। सीडीओ ने जांच कराने के बाद वहां की व्यवस्था सुदृढ़ कराने का निर्णय लिया है। इस संबंध में जिला पशु चिकित्साधिकारी व बीडीओ को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। बीते 16 नवंबर को गो सेवा आयोग उपाध्यक्ष अतुल सिंह ने कोपजंगल के वृहद पशु आश्रय स्थल का निरीक्षण किया था। रिकॉर्ड के अनुसार आश्रय स्थल पर कुल 433 गोवंश का पालन पोषण किया जा रहा है। आयोग उपाध्यक्ष ने गोवंश की गणना करायी तो इनकी कुल संख्या महज 300 ही मिली। मौके पर मौजूद जिम्मेदारों ...