गुमला, अक्टूबर 11 -- गुमला। सदर थाना क्षेत्र के तेलगांव कोनाटोली गांव में 30 वर्षीय शंकर प्रधान ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना शनिवार को सामने आई। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजन दयानंद प्रधान ने बताया कि शुक्रवार देर शाम शंकर का अपनी पत्नी सुनीता देवी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद वह गुस्से में अपने कमरे में चला गया और साड़ी के फंदे से फांसी लगा ली। मृतक की पत्नी ने बताया कि शंकर की मानसिक स्थिति कुछ दिनों से ठीक नहीं थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.