सीवान, मई 5 -- सीवान। जिले के पचरुखी प्रखंड के कोदई गांव में रविवार को भक्ति व श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। गांव में रविवार को धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन रविवार की सुबह धूमधाम से शुरू हुआ। इस धार्मिक अनुष्ठान का नेतृत्व स्थानीय निवासी व माता वैष्णो देवी दर्शन समिति के सक्रिय सदस्य रामबढ़ाई प्रसाद ने किया। 24 घंटे चलने वाले धार्मिक अनुष्ठान की पूजा वेदाचार्य पवन कुमार मिश्रा ने कराया। धार्मिक अनुष्ठान से पूरे गांव में भक्तिमय माहौल बन गया है। रामबढ़ाई प्रसाद ने बताया कि यह अखंड अष्टयाम 24 घंटे तक निरंतर चलेगा। इसका समापन सोमवार सुबह 8 बजे होगा। इस दौरान आसपास के कई गांवों से श्रद्धालु भजन-कीर्तन में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं। आयोजन स्थल को फूलों, रंग-बिरंगे झंडों और धार्मिक झांकियों से सजाया गया है। समिति की ओर से भक्तों के ल...